पूर्व पीएम वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की

लुधियाना| बुधवार को किदवाई नगर मंडल अमरपुरा चौक लुधियाना में भाजपा की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस की 100वीं वर्षगांठ पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने पूर्व पीएम वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। छोटे बच्चों द्वारा केक काट कर जन्म दिवस मनाया गया। भाजपा नेता विक्की सहोता ने कहा कि पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म 25 दिसंबर 1924 को ग्वालियर में हुआ था। 16 अगस्त 2018 को 93 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था। वे 3 बार देश के प्रधानमंत्री रहे और उन्हें भारत रत्न से नवाजा गया था। इस अवसर पर मंडल प्रधान केवल डोगर, सरदार गुरदीप सिंह नीटू, अश्वनी टंडन, संजय खटक , दीपक जौहर , भारत भूषण जौहर,बंसी लाल साकला, अमरजीत सिंह बिट्टू, गीता सिंह, भूपिंदर सिंह, दर्शन छाबड़ा, सुरेश लाली आदि शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *