शहीदी दिवस पर बच्चों ने कविताएं सुनाई

भास्कर न्यूज | लुधियाना गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब और शहर के विभिन्न मॉल में गुरु गोबिंद सिंह जी के 4 साहिबजादों और माता गुजरी के शहीदी दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान जतिंदर पाल सिंह रोबिन और हरप्रीत सिंह ने बच्चों को साहिबजादों की शहादत के बारे में जागरूक करने का कार्य किया। मनप्रीत कौर ने जानकारी दी कि इस अवसर पर बच्चों ने साहिबजादों की सिखी और उनकी शहादत पर आधारित कविताएं सुनाईं। 11 वर्षीय गुनीत कौर ने साहिबजादों की शहादत पर एक कविता सुनाई, जिसमें कहा गया था कि लाडी मौत ने न फर्क ओन दिता, चोहा वीरा दे गूढ़े प्यार अंदर और करणवीर ने भी अपनी कविता से बच्चों को प्रेरित किया। सभी बच्चों ने मिलकर बाबा अजीत सिंह जी, बाबा जुझार सिंह जी, बाबा जोरावर सिंह, बाबा फतेह सिंह का जाप किया और उनके प्रति श्रद्धा व्यक्त की। कार्यक्रम में भाग लेने वाले अन्य बच्चों में भरूप सिंह, गुरलीन कौर, जसकरण सिंह, त्रिश्नूर कौर और हरसिरत कौर ने भी साहिबजादों पर कविताएं सुनाई और उनकी शहादत को नमन किया। सभी छोटे बच्चों ने केसरी पगड़ी और चुनी ली हुई थी पुरे मॉल में वाहेगुरु सिमरन की आवाज़ गूजने लगी जब सभी बच्चों ने मिलकर जाप किया छोटे-छोटे बच्चों को जाप करते देख मॉल में घूमने आए लोग भी भावुक हो गए और उन्होंने भी नम आखों से धन-धन बाबा अजित सिंह जी, धन-धन बाबा फतेह सिंह, धन माता गुजरी जी का सिमरन किया इस अवसर पर सभी छोटे बच्चों को शहादत की किताबें बाटी गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *