अबोहर में बंद मकान में चोरी:परिवार गया था पथरी का ऑपरेशन कराने, शराब की बोतलें मिली, कैश और सामान चुराया

अबोहर में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाया। मकान मालिक नंदो बाई और उनके पति बाबूराम अपनी बेटी को पथरी के ऑपरेशन के लिए नवांशहर गए थे। इस दौरान चोरों ने उनके घर में धावा बोल दिया। घटना धर्मनगरी की है। पड़ोसियों ने परिवार को सूचित किया कि उनके घर की लाइट जल रही हैं और गेट खुला है। जब मकान मालिक वापस लौटे तो पाया कि कमरों को पूरी तरह से खंगाला गया था। चोरों ने साढ़े तीन तोले सोने के गहने, चांदी का पाजेब और कैश चुरा लिया। इसके अलावा एलसीडी और नए कपड़े भी ले गए। कमरे में शराब की खाली बोतलें मिलीं, जिससे पता चला कि चोरों ने वहां बैठकर शराब भी पी। सिटी वन पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित परिवार ने पुलिस से चोरी का सामान बरामद करने की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *