जगदलपुर में महिला ने कांग्रेस पार्षद को पीटा:निवास प्रमाण पत्र बनवाने को लेकर हुआ विवाद, जेठानी को मारा; दोनों पक्ष पहुंचा थाने

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में कांग्रेस से संजय गांधी वार्ड की पार्षद कोमल सेना और उनकी जेठानी की वार्ड की एक महिला ने पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि, निवास प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि, दोनों पक्षों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला बोधघाट थाना क्षेत्र का है। कांग्रेस पार्षद कोमल सेना का आरोप है कि, मंगलवार सुबह करीब 9 से 9:30 के बीच झोपड़ी पारा की रहने वाली महिला आरती सोना जाति और निवास प्रमाण पत्र बनवाने के लिए पहुंची थी। मैंने उनसे कहा कि फॉर्मेट खत्म हो गया है। प्रिंट होने गया है। जब आ जाएगा तब काम हो जाएगा। इसी बात पर महिला को गुस्सा आ गया और वह झगड़े पर उतारू हो गई। जेठानी के साथ भी मारपीट करने का आरोप कोमल का कहना है कि महिला ने जेठानी के साथ भी जमकर गाली-गलौज की। दोनों के साथ मारपीट भी की है। जिससे दोनों को चेहरे पर चोट आई है। पार्षद का कहना है कि ये कोई आम घटना नहीं है, बल्कि इसके पीछे राजनीतिक षड्यंत्र हो सकता है। क्योंकि जिस महिला ने मारपीट की है वो चुनाव के वक्त भी विरोध में काम कर रही थी और विरोधियों के साथ घूम रही थी। पुलिस बोली- दोनों पक्ष थाने पहुंचे वहीं कोमल और उनकी जेठानी ने FIR के लिए पुलिस को लिखित में शिकायत दी है। बोधघाट थाना प्रभारी लीलाधर राठौर ने बताया कि दूसरे पक्ष की आरती सोना भी पुलिस थाना पहुंची हैं। उन्होंने भी कोमल सेना पर मारपीट और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। लिखित में आवेदन दिया है। फिलहाल FIR नहीं हुई है। मामले की जांच चल रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *