मोहला-मानपुर में अवैध शराब बिक्री का भंडाफोड़:पुलिस ने आरोपी को कच्ची महुआ शराब बेचते रंगे हाथों पकड़ा, भेजा गया जेल

छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के चिल्हाटी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह के निर्देश पर 22 जून को की गई कार्रवाई में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने तिरपेमेटा निवासी 48 वर्षीय बिसाहू राम धमगाये को अवैध कच्ची महुआ शराब बेचते हुए रंगे हाथों पकड़ा। आरोपी के पास से तीन अलग-अलग सफेद पॉलिथिन में बंधी हुई 15 लीटर देशी महुआ शराब मिली। प्रत्येक पॉलिथिन में 5-5 लीटर शराब थी। इसके अलावा जांच के दौरान एक और पॉलिथिन से 1 लीटर शराब बरामद की गई। कुल 16 लीटर बरामद शराब की कीमत 3,200 रुपए आंकी गई है। मामला गैरजमानतीय होने के कारण आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक मयाराम नेताम, डीगेश्वर नेताम, आरक्षक नंदकुमार यादव, संतोष ध्रुव, लोकेश राजपूत और आरक्षक नेहा साहू की टीम शामिल थी। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *