बीते दो वर्षों में करीब चार चोरियों की वारदात को अंजाम देने वाले हिस्ट्रीशीटर बदमाश को बड़वाह पुलिस ने हिरासत में लिया है। बुधवार शाम को हिस्ट्रीशीटर अपराधी बलवीर उर्फ डब्बु पिता सजन मानकर (35) निवासी जयंती माता रोड ने चोरी करना स्वीकार किया है। आरोपी की वर्ष 2022 के साथ-साथ पिछले चार दिन पूर्व वार्ड 8 की पार्षद सीमा अनिल कानूनगो के कंवर कॉलोनी स्थित घर में हुई चोरी भी संलिप्तता है। हाल ही के कुछ सप्ताह में पुलिस ने चोरी के करीब 8 मामलों में खुलासा करते हुए आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की है। अपराधी तक पहुंचने में सीसीटीवी फुटेज और फिंगरप्रिंट्स साक्ष्य का अहम योगदान रहा। आरोपी पर पहले से ही विभिन्न मामलो में 10 प्रकरण दर्ज हैं। आरोपी ने 4 जगह की वारदात शाम 6 बजे एडिशनल एसपी मनोहर सिंह बारिया ने बताया कि जानकारी मिली थी कि आरोपी बलबीर की वर्ष 2022 में हुई जेवरात चोरी की घटना में संलिप्तता है। इस आधार पर डब्बू को गिरफ्तार किया गया। उक्त चोरी के बारे मे डब्बु से बारीकी और मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की गई। जिसमें बलवीर उर्फ डब्बु ने उक्त चोरी के अलावा 3 अन्य चोरी की घटना, जिसमें पिछले वर्ष बस स्टैंड से पैसों से भरी थैली चुराना, पिछले साल गौरव नगर के सूने मकान से रात्रि में घर का ताला तोड़कर साड़ियां, बर्तन और बाइक एक चोरी करना और कुछ दिन पूर्व साईं मंदिर के पास कवर कॉलोनी में पार्षद सीमा अनिल कानूनगो के सूने मकान में चोरी करना स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशनदेशी पर उसके कब्जे से चोरी गया एक जोड़ चांदी का पायजेब, नगदी 25 हजार रुपए, एक बाइक कीमत 30 हजार रुपए और चोरी किए बर्तन, जिसकी कुल कीमत 60 हजार रुपए है। बरामद किए हैं। आरोपी को न्यायालय पेश पुलिस रिमांड ली जाएगी। ताकि चोरियों के बारे मे विस्तृत पूछताछ की जा सके।


