जाति की भावनाओं को ठेस और डा. अंबेडकर के खिलाफ अपशब्द बोलने पर केस दर्ज

भास्कर न्यूज | अमृतसर विभिन्न थानों की पुलिस ने 2 मामलों में सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर अनुसूचित जाति की भावनाओं को ठेस और बाबा साहेब डा. अंबेडकर के खिलाफ बोलने के आरोप में अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना गेट हकीमां की पुलिस को दी शिकायत में सुरिंदर कुमार निवासी ग्रैंड सिटी ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल की गई है। इसके अलावा थाना सदर पुलिस को दी शिकायत में कबीर नगर के रहने वाले मोहन लाल ने बताया कि सोशल मीडिया पर संविधान लिखने वाले डा. अंबेडकर के खिलाफ वीडियो जारी करके उनके खिलाफ बोलकर एसई भाईचारे की भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई है। पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *