रामगढ़ जिले के बरकाकाना रेलमार्ग पर भदानीनगर चैनगढ़ा स्थित रेलवे लाइन पर एक अज्ञात व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव मिला है। शव पिलर नंबर 109/5 के पास बरामद किया गया। घटना की सूचना मिलते ही रेल पुलिस और भदानीनगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस शव की पहचान करने का प्रयास कर रही है। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि मृतक कौन है और कहां का रहने वाला है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। यह स्पष्ट नहीं है कि यह हत्या का मामला है या आत्महत्या है। भदानीनगर पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।


