बंगाल में बिकने वाली शराब जामताड़ा में पकड़ी गई:पलस्थली गांव में 43 बोतलें जब्त, किराना दुकानदार फरार

जामताड़ा में जिला उत्पाद बल ने नाला थाना क्षेत्र के पलस्थली गांव में एक बड़ी कार्रवाई की। अधीक्षक उत्पाद के निर्देश पर की गई छापेमारी में अवैध शराब का भंडार पकड़ा गया। पलस्थली गांव में सामचंद रूईदास की किराना दुकान से शराब और बीयर की 43 बोतलें जब्त की गईं। सभी बोतलों पर ‘फोर सेल इन वेस्ट बंगाल’ लिखा था। इससे शराब की अवैध तस्करी का खुलासा हुआ। 20 लीटर अवैध चुलाई शराब भी मिली जब्त की गई शराब में 11.05 लीटर बीयर है। साथ ही 1.26 लीटर विदेशी शराब, 11.4 लीटर देशी शराब और करीब 20 लीटर अवैध चुलाई शराब भी मिली। छापेमारी के समय आरोपी सामचंद रूईदास मौके पर नहीं मिला। उत्पाद विभाग ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। उत्पाद विभाग ने लोगों से अवैध शराब के बारे में जानकारी देने की अपील की है। विभाग का कहना है कि अवैध शराब स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है। यह अपराध को भी बढ़ावा देती है। मामले की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *