लुधियाना में इमरजेंसी में जेल गए कार्यकर्ताओं को किया याद:भाजपा ने घर-घर जाकर किया सम्मानित, बोले- पार्टी बनाने में महत्वपूर्ण योगदान

लुधियाना के जगराओं में भारतीय जनता पार्टी ने 1975 की इमरजेंसी के दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिए जेल जाने वाले कार्यकर्ताओं और उनके परिवारों को सम्मानित किया। इमरजेंसी के समय देश में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर पूर्ण प्रतिबंध था। जगराओं से कई भारतीय जनसंघ के कार्यकर्ताओं सहित अनेक लोगों को जेल में बंद किया गया था। उस समय सरकार के विरोध में आवाज उठाने वालों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया जाता था। मीडिया की स्वतंत्रता समाप्त कर दी गई थी और पत्रकारों को भी जेल भेजा गया था। भाजपा ने इन लोकतंत्र सेनानियों के साहस और संघर्ष को याद किया। इमरजेंसी के समय जेल जाने वाले परिवारों को सम्मानित भाजपा पदाधिकारी इमरजेंसी का विरोध करने वाले और जेल जाने वाले परिवारों के घर जाकर उन्हें सम्मानित कर रहे हैं। पार्टी का मानना है कि केंद्र में तीसरी बार भाजपा सरकार बनने में इन परिवारों का योगदान महत्वपूर्ण रहा है। कार्यक्रम में ये सभी रहे मौजूद कार्यक्रम में जिला महामंत्री डॉ. राजेन्द्र शर्मा, पूर्व नगर कौंसिल प्रधान सतीश कुमार पप्पू और अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। शहीद सतपाल कत्याल, वैद्य हरबंस लाल, श्री राम आसरा जीवा राम, वैर चिरंजी लाल (मल्ले वाले), दविंदर नाथ सिंगला और दर्शन लाल के परिवारों को सम्मानित किया गया। यह आयोजन लोकतंत्र के लिए दी गई कुर्बानियों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम भी बना।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *