एक्टिवा सवारों ने फोन लूटा, लड़की ने एक को पकड़ लिया

लुधियाना| एक्टिवा पर जा रही महिला से एक्टिवा सवार दो बदमाशों ने पर्स लूट लिया। पर्स में कैश, एटीएम कार्ड समेत अन्य जरुरी कागजात थे। ये घटना सन सिटी इलाके में 23 दिसम्बर की रात को हुई है। पीड़िता दिलप्रीत कौर वासी गांव जस्सियां ने बताया कि वह इमीग्रेशन के दफ्तर में काम करती है। वह दफ्तर से घर के बाहर वाली गली में पहुंची थी। तभी एक्टिवा सवार दो युवक ने वारदात की। उसके बाद आरोपियों ने रुपये निकालने के लिए दुगरी में एक एटीएम का इस्तेमाल किया। उन दोनों की सीसीटीवी फुटेज लेकर पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी गौरव और रवि को नामजद कर लिया है। लुधियाना|घर लौटते समय सेल्स गर्ल्स से एक्टिवा सवार दो युवकों ने फोन लूट लिया। लेकिन लड़की ने हिम्मत दिखाते हुए एक आरोपी को पकड़ लिया। घटना मंगलवार रात 8 बजे के करीब रमा सोफत अस्पताल के पास हुई थी। सेल्स गर्ल्स नेहा ने बताया कि वह घुमार मंडी में कपड़ों के शोरूम में काम करती है। रात को वह फोन पर बात करते हुए घर जा रही थी। इस बीच एक्टिवा सवार दो युवकों ने उसका फोन छीन लिया। लड़की ने पकड़ने की कोशिश की, तो एक्टिवा सवार दोनों युवक गिर गए। एक को लड़की ने पकड़ लिया जबकि दूसरा फरार हो गया। लड़की ने शोर मचा कर लोगों को इक्कठा किया। जिसके बाद पकड़े गए आरोपी को घुमारमंडी पुलिस चौकी लेकर जाया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *