प्रजापति ईश्वरीय विश्वविद्यालय मिट्ठापुर में तीन दिवसीय कैंप संपन्न

जालंधर| प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय मिट्ठापुर स्थित शाखा में बच्चों के लिए आयोजित तीन दिवसीय समर कैंप रविवार को संपन्न होे गया। पहले दिन “नौ योर सेल्फ, दूसरे दिन “माई फैमिली’ और तीसरे दिन “गेजट फ्री मी’ थीम पर बच्चों में नैतिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सत्र आयोजित किए गए। यह आयोजन ब्रह्माकुमारी राजयोगिनी मनीषा बहन की देखरेख में हुआ। इसमें ब्रह्माकुमारी सपना बहन, रेणु बहन, संदीप बहन और मधु बहन भी सहयोगी रहे। कैंप में बच्चों को नैतिक मूल्यों का जीवन में प्रभाव के बारे में बताया गया। बच्चों को मेडिटेशन करना भी सिखाया। विभिन्न गेम्स द्वारा उन्हें टीम वर्क की अहमियत, मूल्यों से भरी कहानियां सुना कर उन्हें झूठ नहीं बोलने, बड़ों की शिक्षाओं को ध्यान रखने के लिए प्रेरित किया गया। भाग लेने वाले बच्चों से फैमिली ट्री, सेल्फ पोट्रेट विद सेल्फ क्वालिटी आदि टॉपिक पर ड्रॉइंग भी करवाई गई। अंतिम दिन आयोजित किए गए बच्चों के टैलेंट हंट शो में उन्होंने अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। आश्रम की संचालिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी तृप्ता दीदी ने बताया कि मेडिटेशन करने से हमारा मन एकाग्र होता है और एकाग्र मन ही शक्तिशाली मन है जो हमें न केवल पढ़ने में ब्लकि जीवन के हर पड़ाव में सहायक होता है। प्रतिभागियों को सम्मानित करते आश्रम की संचालिका और बहनें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *