शहरवासियों ने स्व. मानकरण भंडारी को अर्पित की श्रद्धांजलि

जालंधर| जालंधर को उद्योग जगत में विशेष पहचान वाले अंबिका ग्रुप इंडस्ट्रीज के फाउंडर मानकरण भंडारी बीते दिनों अपनी सांसारिक यात्रा पूरी कर प्रभु चरणों में जा बिराजे थे। मंगलवार को जालंधर और तमाम शहरों से आए प्रमुख लोगों ने उनकी आत्मिक शांति के लिए प्रार्थना की। रसम पगड़ी एवं प्रभु नाम सुमिरन किया। मानकरण भंडारी ने पंजाब की हैंडटूल इंडस्ट्री के तकनीक विकास के साथ-साथ ईईपीसी में हैंडटूल पैनल चेयरमैन होने के नाते सरकार की नीति निर्माण में खास जगह दिलाई थी। तमाम लोगों ने उनकी पत्नी वीना भंडारी, बेटों रंधीर भंडारी और समीर भंडारी एवं परिवारजनों के साथ दुख साझा किया। प्रभु से शोकाकुल परिवार को संकट की घड़ी में बल बख्शने की प्रार्थना की है। सिटी के व्हाइट डायमंड रिसॉर्ट के हॉल में प्रार्थना सभा के दौरान ओके टूल्स से शरद अग्रवाल, फीयो के चेयरमैन अश्वनी विक्तर, एचआर इंटरनेशनल से सुरेश शर्मा, सीए अश्वनी अग्रवाल, स्पोर्ट्स कारोबारी अलकेश कोहली, सोशल एक्टीविस्ट रमन दत्त, यूनिवर्सल स्पोर्ट्स से प्राण चड्ढा, रघु एक्सपोर्ट्स से परवीन कुमार नन्नी, फूड बाजार से विपिन कक्कड़, यादव खोसला, पूर्व मेयर जगदीश राजा, सेंट सोल्जर से प्रिंस चोपड़ा, टूल्स एक्सपोर्ट्स मैन्युफेक्चर्स एसोसिएशन के सदस्यों में क्रमश: आरएएस भाटिया, अजय गोस्वामी, आशुतोष वधवा, विजय चतरथ, शांत गुप्ता, सरबजीत सिंह, कोहेनूर इंडस्ट्रीज से राजन गुप्ता, युवा उद्यमी मुकुल वर्मा, सीए सलिल गुप्ता, आरएल कोहली, सुनील अग्रवाल, अशोक मदान, अनुज चोपड़ा शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *