ग्रेजुएट उम्मीदवार असिस्टेंट के पद के लिए कर सकते हैं आवेदन

भास्कर न्यूज | लुधियाना न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (एनआईएसीएल) में असिस्टेंट की भर्ती की जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया में 500 पद भरे जाएंगे। आवेदन की आखिरी तारीख 1 जनवरी, 2025 निर्धारित की गई है। इसके तहत उम्मीदवारों के 850 रुपए की फीस अदा करनी होगी। रिजर्व्ड श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 100 रुपए की फीस निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों के पास ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही जिस जगह के लिए आवेदन किया है, वहां की क्षेत्रीय भाषा की नॉलेज होनी चाहिए। इसके लिए 30 साल अधिकतम उम्र सीमा निर्धारित की गई है। रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में छूट दी जाएगी। प्रीलिम्स, मेन्स एग्जाम और रीजनल लैंग्वेज एग्जाम देना होगा। उम्मीदवारों को नियमों के संबंध में जानकारी वेबसाइट से मिल सकती है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www. newindia.co.in पर आवेदन कर सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *