बिलासपुर में शादी के 20 दिन बाद नवविवाहिता अपने पति के सामने उसे छोड़कर प्रेमी के साथ बाइक पर बैठकर चली गई। इससे पहले प्रेमी और उसके साथियों ने पत्नी के सामने ही उसके पति की पिटाई कर दी। यह घटना उस वक्त हुई जब पति ससुराल से अपनी पत्नी को साथ लेकर घर आ रहा था। पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना तोरवा थाना क्षेत्र की है। पीड़ित अंकित महिलांगे मस्तूरी के ग्राम आंकडीक का रहने वाला है और वो रायपुर में एक कंपनी में काम करता है। अंकित की 20 दिन पहले ही उसकी शादी ग्राम भैंसाबोड़ निवासी रंजिता जोशी से हुई थी। शादी के बाद परंपरा के अनुसार नवविवाहिता रंजिता अपने मायके चली गई। नवविवाहिता के सामने की पिटाई 20 दिन बाद जब अंकित पत्नी रंजिता की विदाई कराने अपने ससुराल पहुंचा। अंकित पत्नी को विदाई के बाद बाइक से ससुराल से अपने घर ला रहा था। इसी दौरान रास्ते में, वैभव पेट्रोल पंप के पास, तीन लड़कों ने उनकी बाइक को रोका। फिर तीनों ने नवविवाहिता के सामने ही अंकित की बेरहमी से पिटाई कर दी। प्रेमी के कंधे पर हाथ नवविवाहिता हुई फरार जैसे ही अंकित खुद को संभालने की कोशिश कर रहा था, तभी नवविवाहिता रंजिता पीछे खड़ी उन तीनों में से एक युवक की बाइक पर बैठकर चली गई। इसके बाद बिना एक बार भी पीछे मुड़े। अंकित ने बताया कि उसने देखा कि अपनी पत्नी को प्रेमी के कंधे पर हाथ रखते देखा, और फिर वह दोनों चले गए। पुलिस में दर्ज हुआ मामला इसके बाद 21 जून को अंकित ने तोरवा थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बिलासपुर ASP राजेंद्र जायसवाल ने बताया कि मस्तूरी निवासी अंकित महिलांगे ने 21 जून को थाना तोरवा में रिपोट दज कराई थी कि वो अपनी पत्नी के साथ अपने ससुराल से घर जा रहा था। तभी वैभव पेट्रोल पंप के पास तीन अज्ञात युवकों ने उसकी बाइक को रोका। फिर उसके साथ मारपीट की। इसी दौरान उसकी पत्नी मारपीट करने वाले युवकों की बाइक पर बैठक पर उनके साथ चली गई। पुलिस ने अंकित की शिकायत पर मारपीट का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। …………………………………………………. क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें नीले-ड्रम में दफनाने की धमकी देकर बॉयफ्रेंड संग भागी पत्नी:बोली- रोका तो बच्चों को भी मार दूंगी, पति की सलाह- लव मैरिज कभी मत करना छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में 2 बच्चों की मां अपने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ भाग गई। महिला ने अपने पति से कहा कि अगर उसे रोकने की कोशिश की तो ‘नीली ड्रम’ में मारकर डाल देगी। दोनों बच्चों को भी मार देने की धमकी दी। मामला मानिकपुर पुलिस चौकी क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…


