युक्तियुक्तकरण का विरोध…बलौदाबाजार में कांग्रेस ने DEO ऑफिस घेरा:विजय जांगिड़ बोले- गांव के गरीब-दलित बच्चों को शिक्षा से दूर किया जा रहा

बलौदाबाजार जिले में स्कूलों के युक्तियुक्तकरण (मर्जिंग) नीति के खिलाफ कांग्रेस ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का घेराव किया। कांग्रेस के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव विजय जांगिड़ के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने तहसीलदार को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। उनकी मांग है कि युक्तियुक्तकरण नीति वापस ली जाए। कांग्रेस का कहना है कि इस नीति से ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा का स्तर गिरेगा। बच्चों को दूर के स्कूलों में जाना पड़ेगा। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने यह नीति नहीं रोकी तो आंदोलन तेज किया जाएगा। भाजपा सरकार 10 हजार स्कूल बंद कर रही – विजय जांगिड़ विजय जांगिड़ ने कहा कि युक्तियुक्तकरण के जरिए गांव के गरीब और दलित बच्चों को शिक्षा से दूर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पूर्व में भूपेश बघेल सरकार ने स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल खोले थे। लेकिन वर्तमान भाजपा सरकार 10 हजार स्कूल बंद कर रही है। शराब दुकान खोल रहे, स्कूल बंद कर रहे – विधायक संदीप साहू विधायक संदीप साहू ने आरोप लगाया कि सरकार युक्तियुक्तकरण के नाम पर शिक्षकों और स्कूलों के साथ छेड़छाड़ कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार शराब दुकान खोल रही है और स्कूल बंद कर रही है। इस प्रदर्शन में कसडोल विधायक संदीप साहू, बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राणलहरे और जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमित्रा घृतलहरे समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *