पहली बारिश में ही तालाब बनी कालीबाड़ी रोड:नगर पालिका कार्यालय से 50 मीटर दूर सड़क पर जलभराव; विभाग एक-दूसरे पर डाल रहे जिम्मेदारी

कोंडागांव में मानसून की पहली बारिश से डीएनके कॉलोनी स्थित कालीबाड़ी रोड पर जलभराव की स्थिति बन गई। नगर पालिका कार्यालय से मात्र 50 मीटर की दूरी पर स्थित इस सड़क पर बारिश के कुछ घंटों में ही पानी भर जाता है। सड़क पर जमा पानी से आवागमन बाधित हो रहा है। दोपहिया वाहन चालकों को हादसे का खतरा बना रहता है। पानी में छिपे गड्ढों और कीचड़ से सड़क फिसलन भरी हो जाती है। स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को इससे सबसे अधिक कठिनाई का सामना करना पड़ता है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि वे हर साल इसी समस्या से जूझ रहे हैं। शिकायतों के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। नगर पालिका और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं। नालियों की निकासी सही होने का दावा नगर पालिका के सीएमओ श्री दिनेश डे का दावा है कि नालियों की निकासी सही है। लेकिन स्थानीय लोगों के साझा किए गए वीडियो और तस्वीरें इसके विपरीत स्थिति दिखा रहे हैं। पीडब्ल्यूडी विभाग का कहना है कि यह क्षेत्र नगर पालिका के अधीन आता है। सड़क मरम्मत की मांग स्थानीय नागरिकों ने कलेक्टर और जनप्रतिनिधियों से जल निकासी व्यवस्था में सुधार और सड़क मरम्मत की मांग की है। विभागों की आपसी खींचतान में आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *