सारंगढ़ पुलिस को मिली प्राथमिक उपचार की ट्रेनिंग:सर्पदंश, डूबने और एक्सीडेंट के मामलों में मिलेगी मदद; एक्सपर्ट ने CPR देना सिखाया

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में स्वास्थ्य विभाग और रेडक्रॉस सोसाइटी ने पुलिस कर्मियों को प्राथमिक उपचार की ट्रेनिंग दी। SP आंजनेय वार्ष्णेय और ASP निमिषा पांडेय की मौजूदगी में यह ट्रेनिंग एसपी ऑफिस में आयोजित की गई थी। डॉक्टरों की टीम ने कई आपातकालीन स्थितियों में प्राथमिक उपचार के तरीके सिखाए। इनमें सर्पदंश, पानी में डूबने, करंट लगने और जहर से संबंधित मामलों में तत्काल राहत देने के उपाय शामिल थे। हार्ट अटैक के मामलों में सीपीआर देने की विधि का भी प्रशिक्षण दिया गया। प्राथमिक उपचार पर विशेष फोकस बढ़ते सड़क हादसों को देखते हुए घटना स्थल पर प्राथमिक उपचार पर विशेष ध्यान दिया गया। प्रशिक्षण में अधिक रक्तस्राव और फ्रैक्चर के मामलों में मरीज को स्थिर रखते हुए अस्पताल ले जाने की जानकारी भी दी गई। इस प्रशिक्षण से पुलिसकर्मी अब आपातकालीन स्थितियों में पीड़ितों को तुरंत मदद पहुंचा सकेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *