‘लाल सूटकेस’ की गुत्थी सुलझी…:जमीन बेचकर कम पैसे दिए, मांगने पर वकील ने पत्नी के साथ मिलकर अधेड़ को मार डाला

रायपुरा इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में मोमिनपारा निवासी किशोर पैकरा (50) का कत्ल पॉपर्टी के पैसों के लिए किया गया था। किशोर मोमिनपारा के घर में अकेले रहता था। आरोपी वकील अंकित उपाध्याय उसके संपर्क में था। किशोर ने अपनी प्रॉपर्टी वकील के माध्यम से बेची थी। वकील ने ज्यादा कीमत पर बेचकर किशोर को कम पैसे दिए थे। ये राज खुलने के बाद से किशोर वकील से अपने पैसे मांग रहा था। इसी वजह से वकील ने अपनी पत्नी शिवानी और दो अन्य युवक के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। आरोपी वकील के पिता पुलिस में रह चुके हैं। वे एएसआई पद से रिटायर हुए थे। अंकित और पत्नी ने किशोर का गला हथियार से काटकर पहले उसकी हत्या की। फिर उसकी लाश को सूटकेस में भरकर रख दिया। लाश से गंध न आए इसलिए उन्होंने सूटकेस में सीमेंट का प्लास्टर किया। उसके बाद भी जब लाश से दुर्गंध उठी तो उन्होंने रविवार को गोलबाजार से ट्रंक खरीदा। उसे इंद्रप्रस्थ स्थित किराये के फ्लैट में लेकर आए। वहां सूटकेस में ठूंसी लाश को ट्रंक में भरा। सोमवार की सुबह ट्रंक वहीं थोड़ी दूर स्थित झाड़ियों में फेंक दिया। दोपहर को आस-पास के लोगों ने दुर्गंध से परेशान होकर पुलिस को ट्रंक की सूचना दी। उसके बाद लाश बरामद की गई। पुलिस को कुछ घंटों के भीतर ही वकील और उसकी पत्नी का पता चल गया। ये जानकारी भी मिल गई कि दोनों फ्लाइट से दिल्ली रवाना हो गए हैं। पुलिस की सूचना पर सोमवार रात ही दिल्ली में सीआईएसएफ और पुलिस की मदद से अंकित और उसकी पत्नी को दिल्ली एयरपोर्ट के पास गिरफ्तार कर लिया था। पैसों के लालच में भोजन पहुंचाता था आरोपी
एसएसपी लाल उमेद सिंह ने बताया कि मृतक किशोर पैकरा घर में अकेले रहता था। पुलिस को उसके परिवार के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिली है। पैकरा की मुलाकात रिटायर्ड एएसआई के वकील बेटे अंकित उपाध्याय से हुई। अंकित ने देख लिया पैकरा के पास अच्छी प्रॉपर्टी है। उसने लालच में आकर उससे करीबी बढ़ाई। इस बीच किशोर का एक्सीडेंट हो गया। वह घर में ही रहने लगा। किशोर का विश्वास जीतने अंकित सुबह शाम उसके लिए भोजन लाकर देता था। उसकी पूरी देखभाल करता था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *