फिरोजपुर में AAP सरपंच सुसाइड मामला:परिवार ने किया 5 जुलाई को गुरुहरसहाए बंद का ऐलान, MLA और पीए पर कार्रवाई की मांग

फिरोजपुर में युवा सरपंच जशनप्रीत बावा के सुसाइड मामले में नया मोड़ आया है। मृतक के परिवार और एक्शन कमेटी ने 5 जुलाई को गुरुहरसहाए बंद का ऐलान किया है। परिवार विधायक फौजा सिंह सरारी और उनके पीए बचित्र लाडी के खिलाफ मामला दर्ज करने और गिरफ्तारी की मांग कर रहा है। फिरोजपुर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में परिवार ने दोनों को मौत का जिम्मेदार ठहराया। साथ ही पुलिस पर दोषियों को बचाने का आरोप लगाया। गुरुहरसहाय में आम आदमी पार्टी (AAP) के सरपंच ने 31 मई को लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारकर सुसाइड किया था। मृतक के पिता तरसेम बावा ने बताया कि विधायक और उनके पीए ने सरपंच पद के लिए उनके बेटे से 12 लाख रुपए लिए। जीतने के बाद सर्टिफिकेट के लिए 3 लाख और पंचायती जमीन की बोली के लिए 2 लाख रुपए की मांग की। तरसेम के अनुसार, लगातार पैसों की मांग और सरपंच पद से हटाने की धमकियों के कारण जशन ने 31 मई को घर में खुद को गोली मार ली। परिवार का आरोप है कि मौत के बाद फौजा सरारी अपने साथियों के साथ उनके घर आए। उन्होंने पोस्टमॉर्टम नहीं करवाने दिया। तरसेम ने कहा कि पुलिस कार्रवाई की बजाय सुलह का दबाव बना रही है। जो अधिकारी पोस्टमॉर्टम में बाधा बने, वे ही अब विशेष जांच दल में शामिल हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *