लुधियाना से लापता दो बहनें 12 दिन बाद मिलीं:अमृतसर के दरबार साहिब से बरामद, बोलीं-पढ़ाई के तनाव के कारण छोड़ा घर

लुधियाना जिले में जगराओं के गांव अमरगढ़ कलेर से दो बहनें 12 जून को रहस्यमय तरीके से लापता हो गई थीं। पुलिस ने दोनों को अमृतसर के दरबार साहिब से बरामद किया है। दोनों बहनें पढ़ाई के दबाव के कारण घर छोड़कर चली गई थीं। जानकारी के अनुसार बड़ी बहन सीटी यूनिवर्सिटी चौकीमान में बीसीए द्वितीय वर्ष की स्टूडेंट है। छोटी बहन सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल जगराओं में 12वीं की स्टूडेंट है। दोनों बहनें सुबह 9 बजे पढ़ाई के लिए घर से निकली थीं। परिजनों को जब वे वापस नहीं लौटीं तो चिंता हुई। यूनिवर्सिटी और स्कूल में पूछताछ की गई। वहां पता चला कि दोनों अपने-अपने संस्थानों में नहीं पहुंची थीं। 12 दिन बाद अमृतसर मे मिली बहनें परिवार ने 12 दिनों तक खोजबीन की। फिर पुलिस से मदद मांगी। एएसआई तरसेम सिंह ने मामले की जांच शुरू की। जांच में पता चला कि दोनों बहनें अमृतसर के दरबार साहिब चली गई थीं। पुलिस ने वहां से दोनों को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। पढ़ाई के तनाव के कारण छोड़ा घर लड़कियों ने बताया कि पढ़ाई के तनाव के कारण वे घर से दरबार साहिब चली गई थीं। एएसआई तरसेम सिंह ने अभिभावकों को सलाह दी कि वे अपने बच्चों का विशेष ध्यान रखें। अगर बच्चे परेशान दिखें तो तुरंत उनसे बात करें। ऐसी स्थिति में पुलिस को भी सूचित करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *