लुधियाना में सरपंच समेत तीन आरोपी गिरफ्तार:AAP विधायक के भांजे पर हमले का खुलासा, चुनावी रंजिश में तलवारों से किया घायल

लुधियाना के खन्ना में समराला से आम आदमी पार्टी के विधायक जगतार सिंह दयालपुरा के भांजे अमनदीप सिंह पर हुए हमले का मामला सुलझ गया है। पुलिस ने उटालां गांव के सरपंच प्रेमवीर और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि हमले की वजह चुनावी रंजिश थी। सरपंच चुनाव में विधायक का पीए प्रेमवीर के खिलाफ चुनाव लड़ा था। प्रेमवीर की जीत के बाद दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। इसी का बदला लेने के लिए विधायक के भांजे पर हमला कराया गया। सरपंच हमले का मास्टरमाइंड पुलिस ने प्रेमवीर के अलावा उसके साथी एकम सिंह उर्फ गुनी और सतनाम सिंह को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रेमवीर को इस हमले का मास्टरमाइंड मान रही है। इससे पहले पुलिस ने दो और आरोपियों को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की। तलवारों से किया हमला घटना 20 जून की सुबह की है। अमनदीप सिंह जब अपने खेतों की तरफ जा रहे थे, तब गोल्डन ग्रेन क्लब के बाहर हमलावरों ने तलवारों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल अमनदीप को पहले खन्ना के निजी अस्पताल और फिर मोहाली के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। हमलावर आल्टो कार में आए थे। सीसीटीवी फुटेज में यह कार मलेरकोटला की तरफ जाती देखी गई। अब तक कुल पांच आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं और बाकी की तलाश जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *