बरनाला में अकाली दल का प्रदर्शन:पूर्व कैबिनेट मंत्री मजीठिया की गिरफ्तारी का विरोध, सीएम मान का पुतला फूंका

बरनाला में शिरोमणि अकाली दल ने पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रमजीत सिंह मजीठिया की विजिलेंस द्वारा की गई गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान अकाली नेताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला जलाया। अकाली नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। उन्होंने कहा कि विजिलेंस का इस्तेमाल विपक्षी नेताओं की आवाज दबाने के लिए किया जा रहा है। नेताओं ने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर मजीठिया की गिरफ्तारी तुरंत रद्द नहीं की गई तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार अपने वादों से मुकर रही है। जो भी सरकार के खिलाफ बोलता है, उस पर कार्रवाई की जा रही है। प्रदर्शनकारी नेताओं ने चेतावनी दी कि सरकार की इस कार्रवाई का खामियाजा उसे भुगतना पड़ेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *