वर्ल्ड अपडेट्स:नीदरलैंड्स में ट्रम्प से मिले जेलेंस्की, ट्रम्प बोले- पुतिन से जंग खत्म करने पर बात करूंगा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ने नीदरलैंड्स में NATO समिट के दौरान बुधवार को यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की से करीब 50 मिनट तक बातचीत की। जेलेंस्की ने कहा कि उन्होंने ट्रम्प से वास्तविक शांति और यूक्रेनी जनता की सुरक्षा पर चर्चा की। इस बैठक में दोनों नेताओं ने हथियारों की सप्लाई, ड्रोन बनाने और रूस के खिलाफ प्रतिबंध पर बात की। ट्रम्प ने कहा कि वे जल्द ही पुतिन से युद्ध खत्म करने की बात करेंगे। वहीं, जेलेंस्की ने बताया कि रूस अभी युद्धविराम के मूड में नहीं है। NATO प्रमुख मार्क रुटे ने कहा कि चीन, ईरान और उत्तर कोरिया के समर्थन से रूस तेजी से हथियार बना रहा है, जो NATO के लिए चुनौती है। उन्होंने पुतिन पर भरोसा न होने की बात भी कही। NATO ने 2035 तक रक्षा खर्च को GDP का 5% करने का लक्ष्य रखा है, जो ट्रम्प की मांग और रूस के खतरे के जवाब में है। पुतिन ब्राजील नहीं जाएंगे रूस के राष्ट्रपति पुतिन अगले हफ्ते ब्राजील में होने वाले BRICS समिट में नहीं जाएंगे। इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट (ICC) ने 2023 में जबरदस्ती यूक्रेनी बच्चों को रूस ले जाने के वॉर क्राइम के आरोप में पुतिन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। रूस ने इन आरोपों को खारिज किया है, लेकिन पुतिन ICC सदस्य देशों में गिरफ्तारी के डर से जाने से सावधानी बरतते हैं। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… ट्रम्प बोले- भारत-पाकिस्तान में एटमी जंग का खतरा था, मेरी कोशिशों से रुकी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कम करने के लिए कई फोन कॉल्स किए थे। यह बात उन्होंने नीदरलैंड्स में जारी नाटो समिट के दौरान मीडिया से कही। ट्रम्प ने बताया कि उन्होंने दोनों देशों से कहा कि अगर वे आपस में लड़ेंगे, तो अमेरिका उनके साथ कोई बिजनेस नहीं करेगा। ट्रम्प ने कहा कि पिछले हफ्ते पाकिस्तान के जनरल उनके दफ्तर में थे, और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके अच्छे दोस्त हैं। ट्रम्प ने दावा किया कि उनकी कोशिशों से दोनों देश सीजफायर पर सहमत हुए और संभावित परमाणु युद्ध टल गया। ब्रिटेन 12 F-35A स्टेल्थ फाइटर जेट्स खरीदेगा; परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने मंगलवार को घोषणा की कि ब्रिटेन अमेरिका से 12 F-35A स्टेल्थ फाइटर जेट्स खरीदेगा, जो परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम हैं। यह कदम ऐसे समय पर उठाया गया है जब दुनिया इजराइल-ईरान, भारत-पाकिस्तान और रूस-यूक्रेन जैसे युद्ध जैसे हालात से जूझ रही है। स्टारमर ने कहा, “ये F-35 विमान हमारी वायुसेना के लिए एक नया युग लेकर आएंगे और हमारे दुश्मनों को चेतावनी देंगे जो यूके और हमारे सहयोगियों को खतरा पहुंचा सकते हैं।” मीरा नायर के बेटे जोहरान ने न्यूयॉर्क के मेयर पद के लिए डेमोक्रेटिक उम्मीदवारी का प्राइमरी चुनाव जीता भारतीय मूल के डेमोक्रेटिक नेता जोहरान क्वामे ममदानी ने न्यूयॉर्क सिटी के मेयर पद के लिए डेमोक्रेटिक प्राइमरी चुनाव में चौंकाने वाली जीत दर्ज की है। उन्होंने पूर्व गवर्नर एंड्र्यू कुओमो को हराकर सभी को चौंका दिया। ममदानी, जो क्वीन्‍स से स्टेट असेंबली के सदस्य हैं, मशहूर भारतीय फिल्म निर्देशक मीरा नायर और शिक्षाविद् महमूद ममदानी के बेटे हैं। मंगलवार रात उन्होंने जीत का ऐलान किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *