रायपुर सूटकेस मर्डर-कांड…प्रॉपर्टी हड़पने के चक्कर में मर्डर:एयरपोर्ट पर मुंह छिपाते दिखी पत्नी, इंस्टाग्राम पर लिखा- दुनिया मेरी आंखों से देखो

रायपुर के सूटकेस मर्डर कांड के आरोपी पति-पत्नी को पुलिस दिल्ली से रायपुर ले आई है। इस दौरान एयरपोर्ट पर दोनों मीडिया के सामने अपना मुंह छिपाते और सवालों से बचते दिखे। पुलिस को शक है कि यह मर्डर प्रॉपर्टी हड़पने के चक्कर में किया गया है। हालांकि इस बात की पुष्टि आरोपियों से पूछताछ के बाद ही होगी। मर्डर के पहले महिला आरोपी ने अपने इंस्टाग्राम आईडी में पोस्ट किया है कि कोई सवाल नहीं कोई जवाब नहीं। दुनिया सिर्फ मेरी आंखों से देखो। प्रॉपर्टी खरीदने बेचने को लेकर पहचान हुई रायपुर SSP सिंह के मुताबिक, मर्डर अंकित उपाध्याय और शिवानी शर्मा ने किया है। पुलिस को आशंका है कि मृतक किशोर पैकरा घर पर अकेले रहता था। उसकी दो बहने है जिसमें एक की मौत हो चुकी है और दूसरी दुर्ग में रहती है। किशोर की मां की भी करीब सालभर पहले मौत हो चुकी है। अंकित से उसकी जान पहचान प्रॉपर्टी खरीदने बेचने को लेकर हुई थी। अंकित पेशे से वकील है। वह जानता था कि किशोर का कोई उत्तराधिकारी नहीं है। अंकित ही किशोर की देखरेख करता था मृतक किशोर का हांडीपारा इलाके में मेन रोड में खुद का पुश्तैनी घर है। आसपास के लोगों ने बताया कि यहां वह अकेला रहता था। अंकित अक्सर घर आया जाया करता था। वह उसके लिए खाना और पानी जार में लेकर आता था। किशोर की कोई लाइफस्टाइल नहीं थी। उसके पास एक पुरानी साइकिल थी लेकिन शारीरिक परेशानी कि वजह से वह कहीं आता जाता नहीं था। अंकित ही उसकी देखरेख करता था। आशंका है कि यह भी प्रॉपर्टी हड़पने के लालच में वह कर रहा था। अंकित-शिवानी की तस्वीरें देखिए- शिवानी ने की थी लव मैरिज, रील्स बनाने का था शौक दूसरी ओर उसकी पत्नी शिवानी ने 2020 में कुशाभाऊ ठाकरे यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की। फिर उसने वकालत किया। यहीं उसका परिचय अंकित से हुआ था। दोस्ती प्यार में बदल गई। फिर दोनों ने लव मैरिज कर ली। शिवानी सोशल मीडिया में अक्सर रील्स बनाकर डाला करती थी। उसने अपने पति के साथ शादी की तस्वीर और कई वीडियो फोटो भी पोस्ट की है। उसे रील्स बनाने का भी शौक था। मीडिया के सामने मुंह छिपाते नजर आई पत्नी इस हत्याकांड के बाद पुलिस दोनों आरोपियों को मंगलवार को दिल्ली से गिरफ्तार करके फ्लाइट से रायपुर लाई। रायपुर एयरपोर्ट पर शिवानी मीडिया के कैमरे देखकर कपड़े से लगातार अपना मुंह छिपाने लगी। वहीं अंकित भी मीडिया से बातचीत करने से बचता दिखा। फिलहाल मंगल-बुधवार देर रात तक पुलिस पति-पत्नी से पूछताछ करती रही। संभावना है कि इस मामले में पुलिस आज खुलासा कर सकती है। इस मामले में मंगलवार को SSP डॉक्टर लाल उमेद सिंह ने आरोपियों की दिल्ली में गिरफ्तारी के बाद मीडिया से बातचीत की। लेकिन आरोपियों से पूछताछ नहीं हो पाने की वजह से रायपुर पुलिस के पास कई सवालों के जवाब नहीं थे। जानिए क्या है पूरा मामला ? दरअसल, 23 जून को रायपुर के रायपुरा की इंद्रप्रस्थ कॉलोनी फेज-2 के पास पेटी में रखकर युवक की सड़ी हुई लाश फेंकी गई। दोपहर बाद से पूरे इलाके में लाश की गंध इतनी फैल रही थी कि शाम होते-होते लोग झाड़ियों में देखने पहुंच गए। वहां ट्रंक देखकर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जब ट्रंक खुलवाया तो लाश भीतर एक सूटकेस में ठूंसी हुई मिली। सूटकेस में सीमेंट का प्लास्टर था। फोरेंसिक एक्सपर्ट के अनुसार सीमेंट का मोटा प्लास्टर करने से लाश सड़ने पर दुर्गंध नहीं उठती। हत्यारों ने इसी वजह से कत्ल के बाद युवक की शव को ट्रंक में ठूंसा, फिर उसमें सीमेंट का प्लास्टर किया। इसके बाद चेन लगाकर सूटकेस बंद किया, फिर भी जब दुर्गंध उठने लगी तो पकड़े जाने के डर से सूटकेस को पेटी में रखकर इंद्रप्रस्थ के सुनसान इलाके में फेंक दिया। आरोपियों ने इंद्रप्रस्थ आवास में ही किराए का फ्लैट लिया था। यहीं से वह सुबह 9:50 पर निकलते CCTV कैमरे में कैद हुए थे। इस दौरान उन्होंने भारी भरकम पेटी के अंदर लाश रखी हुई थी। ………………………………… इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… रायपुर सूटकेस मर्डर-कांड…प्रत्यक्षदर्शी बोला-मेरे सामने घसीटकर ले गए पेटी,VIDEO:लिफ्ट से निकालकर कार में डाला, बदबू फैली तो शक हुआ, गार्ड को सूचना दी रायपुर के सूटकेस मर्डर कांड में दैनिक भास्कर को एक नया एक्सक्लूसिव CCTV वीडियो मिला है। इसमें आरोपी लाश को बिल्डिंग से उतारकर बाहर ले जाते दिख रहे हैं। बिल्डिंग में रहने वाले एक युवक ने इसे खुद देखा भी। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *