हेडमास्टर ने क्लास में ही लगाया पैग,VIDEO:कोल्ड-ड्रिंक की बॉटल में लेकर पहुंचा, बच्चों के सामने पी; नशे में कहा-मैं तो रियाटर हो चुका हूं

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक हेडमास्टर सरकारी स्कूल में नशे की हालत में पहुंचा। उसने कोल्डड्रिंक की बोतल में शराब भर रखी थी। क्लास में ही हेडमास्टर पैग बनाकर पीने बैठ गया। इसी दौरान भाजपा नेता और कार्यकर्ता वहां पहुंच गए। उन्होंने शिक्षक को रंगे हाथ पकड़ लिया। इसका वीडियो भी सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, यह घटना मंगलवार सुबह करीब 11 बजे की है। डौंडी ब्लॉक के ग्राम चिपरा स्थित प्राथमिक शाला में पदस्थ प्रधान पाठक सरजू राम ठाकुर नशे में स्कूल पहुंचा था। उसकी हालत देखकर स्कूल के कुछ पालकों ने नाराजगी जताई और भाजपा नेताओं को सूचना दी। नशे में कहा- मैं तो रिटायर्ड हो चुका हूं सूचना मिलते ही कुसुमकसा के भाजपा मंडल अध्यक्ष योगेंद्र कुमार सिन्हा अपने कार्यकर्ताओं के साथ स्कूल पहुंचे। सभी ने शिक्षक को शराब पीते पकड़ा। प्रधान पाठक सरजू राम ठाकुर से भाजपा मंडल अध्यक्ष ने पूछा कि, शराब पीकर स्कूल क्यों आए हैं? इस पर शिक्षक ने जवाब दिया कि, मैं तो रिटायर हो चुका हूं। इसके बाद तत्काल बीईओ और कलेक्टर को इसकी जानकारी दी गई। डीईओ ने प्रधानपाठक को किया निलंबित क्लास में शराब पीने का वीडियो सामने आने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी पीसी मरकले ने प्रधानपाठक सरजू राम ठाकुर को निलंबित कर दिया गया है। विकासखंड शिक्षा अधिकारी डौंडी ने इस मामले में अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफारिश की थी। शराब पीना छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 03 के तहत अनुशासनहीनता और गंभीर गलत आचरण माना गया है। इसलिए छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण और अपील) नियम 1966 के नियम-09 (1)(क) के तहत उन्हें निलंबित किया गया है। निलंबन की अवधि में उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी डौंडी कार्यालय होगा। जांच के लिए लिया गया ब्लड सैंपल डौंडी के प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी रोहित सिन्हा ने बताया कि, प्रधानपाठक को निलंबित करने के साथ ही उनका ब्लड सैंपल भी लिया गया है, ताकि नशे की पुष्टि की जा सके। फिलहाल जांच प्रक्रिया जारी है और आगे की कार्रवाई रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी। ………………………………. इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… धमतरी में शराब के नशे में स्कूल पहुंचा हेडमास्टर,VIDEO: जमीन पर लेटकर बड़बड़ाते रहा, बोला-कल मस्त स्कूल खुलेगा, यहां देवता है, खा-पीकर नहीं आना छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में प्रभारी हेडमास्टर शराब के नशे में धुत होकर स्कूल पहुंच गया। नशे की हालत में स्कूल पहुंचे शिक्षक का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में शिक्षक स्कूल परिसर में सोते और बड़बड़ाते हुए नजर आ रहा है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *