थरूर पर खड़गे बोले- कुछ लोगों के लिए मोदी फर्स्ट:थरूर का जवाब- पंख आपके, उड़ने की इजाजत मत मांगो; मोदी की तारीफ की थी

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को दिल्ली में पीएम मोदी की तारीफ के लिए कांग्रेस नेता शशि थरूर पर तंज किया। उन्होंने कहा, “मैं अंग्रेजी नहीं पढ़ सकता, लेकिन थरूर की लैंग्वेज बहुत अच्छी है। हमने उन्हें पार्टी की वर्किंग कमेटी का मेंबर बनाया है। पूरे विपक्ष ने मिलकर कहा कि हम आर्मी के साथ हैं। हमारे लिए देश पहले है, लेकिन कुछ लोगों के लिए मोदी फर्स्ट हैं।” खड़गे के बयान के कुछ ही मिनट बात शशि थरूर ने ‘X’ पर एक पोस्ट की। इसमें लिखा है- उड़ने की इजाजत मत मांगो। पंख तुम्हारे अपने हैं और आसमान किसी एक का नहीं है। थरूर ने कहा था- मोदी की ऊर्जा भारत के लिए संपत्ति सोमवार को द हिंदू में पब्लिश एक आर्टिकल में थरूर ने लिखा था कि मोदी की ऊर्जा, गतिशीलता और जुड़ने की इच्छा वैश्विक मंच पर भारत के लिए प्रमुख संपत्ति बनी हुई है, लेकिन उन्हें और ज्यादा सपोर्ट मिलना चाहिए। कांग्रेस ने कहा- यह थरूर की राय, पूरी पार्टी की नहीं इस आर्टिकल को थरूर का कांग्रेस पार्टी को नाराज करने और उसकी लीडरशिप के साथ उनके संबंधों में बढ़ती दरार के रूप में देखा गया। हालांकि, कांग्रेस ने थरूर के बयान से यह कहकर किनारा कर लिया कि यह उनकी निजी राय हो सकती है, पूरी पार्टी की नहीं। थरूर ने मोदी की तारीफ पर मॉस्को में दी थी सफाई मॉस्को में मीडिया से चर्चा करते हुए सांसद शशि थरूर ने ऑपरेशन सिंदूर और पीएम मोदी की तारीफ पर कहा था, “मैंने मोदी की ऊर्जा पर बयान इसलिए दिया, क्योंकि प्रधानमंत्री ने खुद दूसरे देशों के साथ बातचीत में गतिशीलता और ऊर्जा दिखाई है। उन्होंने किसी भी प्रधानमंत्री की तुलना में ज्यादा देशों की यात्रा की है और ऐसा उन्होंने भारत के संदेश को दुनिया भर में ले जाने के लिए किया है।” थरूर ने कहा था, “मैं भी लंबे समय से मानता रहा हूं कि हमारे लोकतंत्र में राजनीतिक मतभेद सीमाओं पर ही रुक जाना चाहिए। हमारे लिए वास्तव में भाजपा की विदेश नीति या कांग्रेस की विदेश नीति जैसी कोई चीज नहीं है, केवल भारतीय विदेश नीति और भारतीय राष्ट्रीय हित है।” कांग्रेस का दावा- मोदी सरकार की विदेश नीति पूरी तरह असफल थरूर ने प्रधानमंत्री की प्रशंसा ऐसे समय में की है जब कांग्रेस लगातार मोदी सरकार पर उसकी विदेश नीति को लेकर हमला कर रही है। कांग्रेस का आरोप है कि भारतीय कूटनीति बिखर रही है और देश वैश्विक स्तर पर अलग-थलग पड़ गया है। पहलगाम हमले के बाद से थरूर भारत-पाकिस्तान संघर्ष और कूटनीतिक पहुंच पर ऐसी टिप्पणियां कर रहे हैं जो कांग्रेस के रुख से अलग हैं। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने दावा किया कि भारत यात्रा करने वालों के लिए ट्रम्प सरकार की तरफ से एडवाइजरी जारी करना, देश को बदनाम करता है। कांग्रेस ने मांग की थी कि सरकार को इस पर विरोध दर्ज कराना चाहिए और सख्त रुख अपनाना चाहिए। कांग्रेस ने दावा किया कि मोदी सरकार की विदेश नीति पूरी तरह से असफल हो गई है। ———————— ये खबर भी पढ़ें… इमरजेंसी के 50 साल-PM सहित पूरी कैबिनेट ने मौन रखा, मोदी ने लिखा- कांग्रेस ने लोकतंत्र को कैद किया पीएम मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को कैबिनेट बैठक में आपातकाल के 50 साल पूरे होने पर एक प्रस्ताव पास किया गया। इसके बाद आपातकाल के पीड़ितों को श्रद्धांजलि के रूप में दो मिनट का मौन रखा गया। कैबिनेट बैठक में तीन बड़े फैसले लिए गए। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *