राशन लेने के लिए ग्रामीण देर शाम तक कर रहे इंतजार

पंतोरा | गांव में राशन लेने ग्रामीण सुबह से शाम तक लाइन में खड़े हैं। एकमुश्त तीन महीने का राशन मिलने से हर हितग्राही को तीन बार अंगूठा लगाना पड़ रहा है। बायोमेट्रिक प्रक्रिया में एक व्यक्ति को 10 से 15 मिनट लग रहे हैं। सर्वर बार-बार बंद हो रहा है। इससे देरी और बढ़ रही है। राशन कार्ड जमा करने पर दो दिन बाद राशन मिल रहा है। दुकान में कार्डों की थप्पी लगी है। जून खत्म होने में अब सिर्फ 5 से 6 दिन बचे हैं। समय पर वितरण नहीं हुआ तो कई ग्रामीणों को राशन नहीं मिल पाएगा। गांव में नए संचालक ने 19 जून से राशन वितरण शुरू किया है। सोमवार और मंगलवार को दुकान बंद रही। मंगलवार को भी दुकान नहीं खुली। इससे ग्रामीणों को परेशानी हुई। अब कम समय बचा है। दुकान में सुबह से शाम तक भीड़ लगी रहती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *