ऐसा दिखेगा नया स्टेशन

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रांची रेल डिवीजन के 15 स्टेशनों को पुनर्विकसित करने की योजना है। इसमें गोविंदपुर स्टेशन रोड का उद्घाटन पिछले महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑनलाइन किया था। वहीं, शेष 14 स्टेशनों पर काम तेजी से चल रहा है। रांची से महज 11 किलोमीटर की दूरी पर स्थित महत्वपूर्ण टाटीसिल्वे रेलवे स्टेशन का विकास अमृत भारत योजना के तहत तेजी से किया जा रहा है। नए स्टेशन परिसर का निर्माण पूरा होने के बाद यहां के लोगों को काफी सुविधाएं मिलेंगी। स्टेशन के विकास का लगभग 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। इस स्टेशन पर करीब 30 ट्रेनों का ठहराव होता है। सभी सुविधाएं उपलब्ध होने से पैसेंजरों का फुटफॉल भी बढ़ेगा। बताया जा रहा है कि इस पुनिर्विकसित स्टेशन का काम 2 महीने में संभव है। यह रांची शहर का एक प्रमुख रेलवे स्टेशन है। नई बिल्डिंग तैयार हो चुकी है।
सर्कुलेटिंग एरिया भी बन गया है।
640 वर्गमीटर का पीएफ शेल्टर कंप्लीट है।
स्टेशन में रैंप बनाने की भी योजना है।
200 वर्गमीटर क्षेत्र में झारखंड का आर्ट और कल्चर दिखेगा।
120 वर्गमीटर में वेटिंग हॉल बन चुका है।
नया टॉयलेट बन रहा है।
सुव्यवस्थित पार्किंग भी बनाई जा रही है। हरियाली के लिए प्लांटेशन किया जा रहा है। रांची रेल मंडल की सीनियर डीसीएम शुचि सिंह ने कहा कि काम तेजी से चल रहा है। दो महीने में इस स्टेशन का काम पूरा होने की संभावना है । ज्यादातर काम पूरे हो चुके हैं। बचे हुए काम भी शीघ्र पूरे कर लिए जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *