मानव तस्करी के विरुद्ध चेकिंग अभियान में 5 किशोर और एक वयस्क धराए

रांची | रेलवे सुरक्षा बल के कमांडेंट पवन कुमार के निर्देशानुसार आरपीएफ इन दिनों मानव तस्करी के विरुद्ध सतर्कता अभियान चला रहा है। इसी क्रम में मंगलवार की शाम हटिया रेलवे स्टेशन पर एएचटीयू टीम आरपीएफ पोस्ट हटिया, सीआईबी-आरपीएफ रांची और फ्लाइंग टीम रांची मंडल ने बाल व मानव तस्करी के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान शाम में प्लेटफॉर्म संख्या 1, लिफ्ट के पास 5 नाबालिग लड़के और 1 वयस्क व्यक्ति को ट्रेन संख्या 12835 की प्रतीक्षा करते हुए संदेहास्पद स्थिति में देखा गया। पूछताछ में तीन किशोर पश्चिम बंगाल के पुरुलिया और दो झालदा निवासी पाया गया। वहीं व्यस्क​ की पहचान झालदा के ही झूलन कुमार (24 वर्ष) के रूप में हुई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *