रांची | हाईकोर्ट के आदेश पर जेबीवीएनएल ने बुधवार को अपना दूसरा एसओपी जारी किया। जिसमें कहा गया कि पर्व-त्यौहारों में निकलने वाले जुलूस, शोभायात्रा के दौरान बिजली नहीं कटेगी। इसके लिए सभी पूजा समितियों को भी सहयोग करना होगा। सरहुल, रामनवमी या मुहर्रम के शोभायात्रा के दौरान झंडों की ऊंचाई कम करनी होगी। इसकी अधिकतम ऊंचाई चार मीटर ही रहेगी। इतना ही नहीं, जो वाहन जुलूस में शामिल होंगे उसमें यदि झंडा या डीजे लगाया जाता है तो भी उसकी ऊंचाई चार मीटर या 13 फीट से अधिक नहीं होनी चाहिए। झारखंड हाईकोर्ट के आदेश के आलोक में जेबीवीएनएल ने सभी आयोजकों/ समितियों, श्रद्धालुओं और नागरिकों के लिए एसओपी जारी किया है।


