13 दिवसीय भांगड़ा कैंप संपन्न, 127 बच्चों ने लिया धमाल, पंजाब, झूमर और झाफा का प्रशिक्षण

भास्कर न्यूज | जालंधर बच्चों और युवाओं को संस्कृति और सभ्याचार से जोड़ने के लिए शहीद उधम सिंह यूथ क्लब की ओर से आयोजित किया गया भांगड़ा कैंप मॉडल हाउस की दशहरा ग्राउंड में संपन्न हो गया। क्लब के प्रधान कुलविंदर सिंह हीरा ने बताया 13 दिवसीय भांगड़ा कैंप में पांच से अधिक आयु वर्ष के 127 बच्चों ने प्रतिभाग किया था। बच्चों को भंगड़ा के विभिन्न स्टेप- खुला भंगड़ा, धमाल, पंजाब, झूमर, झाफा, डबल झाफा, धमाका और चाल आदि सीखाए गए। कोच अंगद सिंह, हरमनजोत सिंह, गुरदास सिंह बौलीना, रणजीत सिंह धामी, मनमीत धामी और जतिन धामी ने बच्चों को प्रशिक्षित किया। समापन पर बच्चों द्वारा सीखे गए भांगड़ा के मुकाबले करवाए गए। इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। समापन समारोह के मुख्य मेहमान आप के प्रदेश सचिव दीपक बाली, विशेष मेहमान के तौर पर पार्षद सुनीता टिक्का, ओंकार राजीव टिक्का, अतुल भगत और सुखबीर चट्ठा ने शिरकत की। इसके अलावा राजा धामी, मनजीत सिंह थिंद, गुरप्रीत सिंह, आकाशदीप सिंह सेठी, परमजीत सिंह सेठी, मनराज चट्ठा, जयवीर सिंह और अन्य मौजूद रहे। प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए मेहमान और प्रबंधक। शहीद उधम सिंह यूथ क्लब की ओर से आयोजित किए गए कैंप में भंगड़े की प्रस्तुति देते हुए प्रतिभागी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *