शिक्षक वर्मा की सेवानिवृत्ति पर स्वागत समारोह

पोलायकलां | शिक्षक गजराज सिंह वर्मा के सेवानिवृत्त होने पर परिवार की ओर से श्रीराम मांगलिक भवन में स्वजन मिलन समारोह एवं स्वागत समारोह रखा गया। मुख्य अतिथि डॉ घनश्याम दीक्षित पूर्व प्राचार्य, सीताराम वर्मा, भगवती प्रसाद वर्मा, धर्म सिंह मंडलोई, प्रेम नारायण मरेठिया उपस्थित रहे। अतिथियों ने सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षक का स्वागत किया। गजराज वर्मा ने शासकीय सेवा 1983 में प्राथमिक विद्यालय दुपाड़िया से प्रारंभ की। करीब 41 साल सेवा में रहकर 31 दिसंबर 2024 को पोलायकलां से सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इस अवसर पर पूर्व विधायक गिरिराज मंडलोई ने चित्र भेंट किया। संचालन प्रेम नारायण मंडलोई वरिष्ठ शिक्षक पोलायकलां ने किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *