पंजाब में NIA की रेड:जालंधर पुलिस के साथ पाश एरिया में पहुंची टीमें, किराए पर रह रहे व्यक्ति से पूछताछ

पंजाब में आज NIA की 6 से 7 जगह पर रेड हुई है। रेड किस मामले संबंधी है अभी किसी अधिकारी ने कुछ नहीं बताया। जालंधर के पाश एरिया फ्रेंड्स कालोनी में आज सुबह 7 बजे NIA की टीमें जिला पुलिस के साथ पहुंची। कालोनी में किराए के मकान में रहने वाले एक व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है। उक्त व्यक्ति काफी समय से किराए पर रह रहा है। जालंधर में फिलहाल जिस घर में रेड की गई है वहां किसी को भी जाने की अनुमति नहीं है। उक्त व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है। यदि वह व्यक्ति अधिकारियों के साथ जांच में सहयोग नहीं करता तो उसे टीम अपने साथ भी ले जा सकती है। NIA सूत्रों मुताबिक कुछ कागजात और डिजीटल डिवाइस अधिकारियों के हाथ लगे है जिनकी वह जांच कर रहे है। उक्त व्यक्ति के मोबाइल की डिटेल आदि भी चैक करवाई जा रही है। फ्रेंड्स कालोनी में कौन-कौन लोग इस व्यक्ति के संपर्क में है इसे लेकर भी टीम जांच कर रही है। व्यक्ति के घर के बाहर भी पुलिस बल तैनात है। इस मामले संबंधी उम्मीद है कि जल्द NIA के अधिकारी खुलासा करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *