मोहड़ गोलीकांड का मुख्य आरोपी 15 दिन से फरार:भाजपा नेता संजय सिंह की तलाश में MP में छापेमारी; 7 आरोपी पकड़ाए

राजनांदगांव के मोहड़ में हुए गोलीकांड का मुख्य आरोपी भाजपा नेता संजय सिंह अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर है। पुलिस की चार टीमें मध्यप्रदेश में उसके कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। 11 जून को मोहड़ की रेत खदान में हुई फायरिंग के मामले में अब तक 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। दो आरोपी अभी भी फरार हैं। वायरल ऑडियो-वीडियो में सामने आए भाजपा नेता संजय सिंह की तलाश जारी है। मध्यप्रदेश के भिंड का रहने वाला संजय सिंह पूरे मामले में संलिप्त पाया गया है। पुलिस जांच में निलंबित सोमनी थाना प्रभारी सत्यनारायण देवांगन की भूमिका की जांच चल रही है। थाना प्रभारी और चीनू के बीच हुई बातचीत में पत्रकार मनोज चंदेल का नाम भी सामने आया है। उनके मोबाइल की जांच अभी बाकी है। संपत्ति को सीज करने की कार्रवाई गिरफ्तार आरोपी अतुल सिंह तोमर ने संस्कार सिटी कॉलोनी के ठाकुर टोला में किराए का मकान लिया था। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसे मकान किसकी पहचान पर मिला। पुलिस संजय सिंह की संपत्ति को सीज करने की कार्रवाई की तैयारी भी कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *