2 महीने बाद कब्र खोदकर निकाली जाएगी लाश:सुपरवाइजर की ओडिशा में संदिग्ध मौत, ठेकेदार बोला- तबीयत बिगड़ी, पिता बोले- कुछ छुपाया जा रहा

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक युवक की लाश 2 महीने बाद कब्र खोदकर निकाली जाएगी। युवक ओडिशा के रायगढ़ा स्थित अलमिना पावर प्लांट में बतौर सुवरवाइजर काम करने गया था। जहां उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। परिजनों ने मामले की जांच की मांग की है। उनकी शिकायत पर प्रशासन ने युवक की कब्र खोदने की अनुमति दी है। मामला बालको नगर थाना क्षेत्र का है। ठेकेदार ने दी तबीयत बिगड़ने की जानकारी रुमगरा के रहने वाले तबरेज रजा (24) अप्रैल 2025 में स्थानीय ठेकेदार अरुण पाल के साथ ओडिशा के रायगढ़ा में पावर प्लांट में काम करने गया था। 15 दिन बाद 19 अप्रैल को ठेकेदार ने जानकारी दी कि तबरेज की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। ठेकेदार ने परिवार को मामूली बीमारी बताकर ओडिशा आने से मना कर दिया। इसके बाद वह सीधे लाश लेकर कोरबा पहुंच गया। यहां उसे दफनाया गया था। परिवार को संदेह होने के बाद अब फिर से कब्र खोदकर मौत के कारणों का पता लगाया जाएगा। मृतक के पिता ने ठेकेदार पर कुछ छुपाने का आरोप लगाया है। बेटे को कोई बिमारी नहीं थी- पिता मृतक के पिता नजर इमाम ने बताया कि- तबरेज अपने 15 साथियों के साथ ओडिशा गया था। वहां वह ड्राइवरी और सुपरवाइजर का काम करता था। वह रोज फोन पर बात करता था और स्वस्थ था। उसे कोई बिमारी नहीं थी। 19 अप्रैल की सुबह ठेकेदार ने फोन किया कि आपके बेटे के हाथ पैर में अकड़न हो रही है। तब मैंने इलाज की बात कही थी, अब इलाज हुआ या नहीं ये पता नहीं चल पाया। शाम को फिर फोन आया कि उसकी डेथ हो गई। अचानक उसे क्या हो गया, वो मैं जानना चाहता हूं। पुलिस से शिकायत, लेकिन नहीं हुई कार्रवाई परिजनों का कहना है कि उन्होंने पहले पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद कलेक्टर से गुहार लगाई। अब प्रशासन ने कब्र खोदकर पोस्टमॉर्टम की अनुमति दे दी है। शव का पोस्टमॉर्टम होगा। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। गुरुवार या शुक्रवार को हो सकती है खुदाई मृतक के पिता का कहना है कि मामूली बीमारी से मौत नहीं हो सकती। वे पोस्टमॉर्टम से मौत के असली कारणों का पता लगाना चाहते हैं। फिलहाल ठेकेदार अरुण पाल को भी ओडिशा से कोरबा बुला लिया गया है। आज या कल कब्र की खुदाई हो सकती है। ………………… इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… 6 साल की बच्ची की दवाई की ओवरडोज से मौत:छत्तीसगढ़ में कब्र खोदकर निकाला गया शव; अस्पताल के MD बोले- इलाज में लापरवाही हुई छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में 6 साल की बच्ची की उपचार के दौरान मौत हो गई। शनिवार को उसका शव कब्र खोदकर निकाला गया। आरोप है कि बच्ची की मौत नवजीवन अस्पताल में दवाओं के ओवरडोज से हुई है। मामला सामने आने के बाद अस्पताल का स्टाफ भाग निकला है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *