बेटी-दामाद के झगड़े को सुलझाने पहुंचे पिता की हत्या:जशपुर में बेटा बोला- दीदी-जीजा के झगड़े में क्यों पड़ते हो, फिर डंडे से मारा

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में बेटे और दामाद ने मिलकर पिता को मार डाला। ग्राम खाड़ामाचा में आनंद सिंह पैंकरा (55) अपनी बेटी गीता और दामाद रोहित पैंकरा (32) के बीच हो रहे झगड़े को सुलझाने गए थे। इस दौरान दामाद रोहित ने उनके सिर पर डंडे से हमला कर दिया। मामला बागबहार थाना क्षेत्र का है। घटना 22 जून की दोपहर की है। मौके पर मौजूद मृतक का बेटा सुनील कुमार पैंकरा (19) भी क्रोधित हो गया था। उसने पिता को डांटते हुए कहा कि दीदी-जीजा के झगड़े में क्यों पड़ते हो। इसके बाद उसने भी पिता के सिर पर डंडे से वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई। सिर में गंभीर चोट आने से मौत गंभीर रूप से घायल आनंद सिंह को जिला अस्पताल रायगढ़ में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण सिर में गंभीर चोट पाया गया।पुलिस ने बेटे और दामाद को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल बागबहार पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1), 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। हत्या में प्रयुक्त दोनों डंडे जब्त कर लिए गए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *