लुधियाना में नशा तस्करों के आशियानों पर चला पीला पंजा:CP स्वपन बोले-3 सप्लायरों पर है 15 पर्चे,निगम की जगह पर किया अतिक्रमण

लुधियाना में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने आज नशा तस्करों के घरों पर बुलडोजर चला दिया। यह कार्रवाई साहनेवाल इलाके में पिछले दिनों की गई कार्रवाई का विस्तार है। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में नशा तस्करों के घरों को तोड़ा गया। ये कार्रवाई नशा तस्करी में मां-बेटे के खिलाफ की गई है। पुलिस के मुताबिक इन नशा तस्करों ने निगम की जगह पर अतिक्रमण किया हुआ था और नशे की कमाई से जायदाद बनाई थी। इस कारण आज पीला पंजा (जेसीबी) चलाकर बिल्डिंग को ध्वस्त किया गया। पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने बताया कि पंजाब सरकार की नशे के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत यह कार्रवाई की गई है। नशा तस्करों के खिलाफ 15 मामला है दर्ज नशा तस्करी के आरोपियों पर अभी तक कुल 15 पर्चे दर्ज हैं। तस्करों ने निगम की पार्किंग वाली जगह पर इन लोगों ने कब्जा कर रखा था, जिसे आज मुक्त करवाया गया है। नशा तस्करों पर सभी मामले NDPS एक्ट के तहत दर्ज हैं। नशा तस्करों में मां-बेटा और एक अन्य व्यक्ति शामिल है। कुल तीन लोग शामिल हो, जो घोड़ा कॉलोनी में नशे का नेटवर्क चला रहे है। आरोपियों की पहचान विमला देवी, उसका बेटा गुरमीत और एक अन्य शेखर के रूप में हुई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आने वाले समय में भी नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। इन तस्करों के नेटवर्क को अभी लगातार खंगाला जा रहा है, ताकि अन्य तस्करों की भी जानकारी पुलिस को मिल सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *