भास्कर अपडेट्स:विराट कोहली के बेंगलुरु स्थित रेस्टोरेंट को नगर निगम का नोटिस, फायर और सेफ्टी नियमों के उल्लंघन का आरोप

क्रिकेटर विराट कोहली के बेंगलुरु स्थित रेस्टोरेंट One8 Commune को नगर निगम ने फायर और सेफ्टी नियमों के उल्लंघन को लेकर नोटिस जारी किया है। नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि इस रेस्टोरेंट को एक हफ्ते पहले नोटिस जारी किया गया था, लेकिन इस पर कोई जवाब नहीं मिला। इसलिए सोमवार को रेस्टोरेंट को नया नोटिस जारी किया जाएगा। आज की अन्य बड़ी खबरें… आम आदमी पार्टी छोड़ने वाले सुखबीर दलाल भाजपा में शामिल हुए आम आदमी पार्टी छोड़ने वाले पूर्व विधायक सुखबीर दलाल शनिवार को भाजपा में शामिल हुए। उन्हें दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने पार्टी जॉइन कराई। सुखबीर के अलावा दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के विवेक विहार वार्ड ने भी भाजपा जॉइन की। ‘आप’ की आलोचना करते हुए सुखबीर दलाल ने कहा- सरकार ऐसी होनी चाहिए जो सिखों की भी बात सुने। कांग्रेस पार्टी 24 दिसंबर को देशभर में बाबा साहेब अंबेडकर सम्मान यात्रा निकालेगी, शाह के इस्तीफे की मांग करेगी गृह मंत्री अमित शाह के राज्यसभा में संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर पर दिए बयान को लेकर कांग्रेस पार्टी 22-23 दिसंबर को देश के 150 शहरों में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी। जिनमें शाह का इस्तीफा मांगा जाएगा। 24 दिसंबर को कांग्रेस पार्टी सभी जिला मुख्यालयों में ‘बाबा साहेब अंबेडकर सम्मान यात्रा’ निकालेगी। दिल्ली में सरकारी अस्पताल के स्टाफ मेंबर ने विमेन वॉशरूम में कैमरा ऑन कर मोबाइल छिपाया, गिरफ्तार नई दिल्ली के द्वारका स्थित एक सरकारी अस्पताल के महिला वॉशरूम में मोबाइल फोन छिपाकर कैमरा ऑन रखने के आरोप में हाउसकीपिंग स्टाफ के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, घटना तब सामने आई जब वॉशरूम में गई एक महिला ने अचानक फोन की घंटी बजते सुनी। आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वह पिछले एक महीने से ऐसा कर रहा था। पुलिस ने मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस मदन भीमराव लोकुर UC इंटरनल जस्टिस काउंसिल के प्रेसिडेंट बने शनिवार को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस मदन भीमराव लोकुर को यूनाइटेड नेशन के इंटरनल जस्टिस काउंसिल का प्रेसीडेंट बनाया गया। उनका कार्यकाल 12 नवंबर 2028 तक होगा। जस्टिस लोकुर को भेजे पत्र में यूनाइटेड नेशन के जनरल सेक्रेटरी एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि रिटायर्ड जस्टिस अब काउंसिल का नेतृत्व करेंगे, जिसमें और कई प्रतिष्ठित ज्यूरी भी शामिल होंगे। साल 2019 में जस्टिस लोकुर को फिजी के सुप्रीम कोर्ट में गैर-निवासी पैनल के जस्टिस के रूप में नियुक्त किया गया था। लोकुर किसी और देश के सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस के रूप में नियुक्त होने वाले पहले भारतीय थे। क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, EPFO चीटिंग केस में कार्रवाई क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा के खिलाफ शनिवार को अरेस्ट वारंट जारी किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह वारंट EPFO से जुड़े एक केस में जारी किया गया है। बेंगलुरु के रीजनल पीएम कमिश्नर ने 4 दिसंबर को यह वारंट जारी किया था, लेकिन बेंगलुरु स्थित अपने घर पर क्रिकेटर नहीं मिले थे। बताया जा रहा है कि उथप्पा और उनकी फैमिली अभी दुबई में रह रही है। सेंचुरीज लाइफ स्टाइल ब्रांड प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े उथप्पा पर आरोप है कि उन्होंने कर्मचारियों की सैलिरी से PF की रकम काटी पर लेकिन यह रकम उनके पीएफ अकाउंट में जमा नहीं कराया। पूरी खबर पढ़ें… दिल्ली LG ने केजरीवाल के खिलाफ केस चलाने की मंजूरी दी, ED ने शराब घोटाले को लेकर 16 दिन पहले इजाजत मांगी थी दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ शराब नीति घोटाले को लेकर केस PMLA की धाराओं के तहत केस चलेगा। ED ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले को लेकर 5 दिसंबर को केजरीवाल के खिलाफ केस चलाने की अनुमति एलजी वीके सक्सेना से ली थी। PM मोदी दो दिन के दौरे पर कुवैत रवाना, 43 साल बाद भारतीय प्रधानमंत्री का पहला दौरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दो दिवसीय कुवैत दौरे के लिए रवाना हो गए हैं। इस विजिट में पीएम मोदी कुवैत के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगे। इस दौरान दोनों देश व्यापार, इन्वेस्टमेंट, एनर्जी और संस्कृति जैसे मुद्दों पर बात करेंगे। भारत की ओर से आखिरी बार 43 साल पहले इंदिरा गांधी ने प्रधानमंत्री रहते कुवैत का दौरा किया था। जबकि 2009 में तत्कालीन उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी कुवैत दौरे पर पहुंचे थे। हैदराबाद की सॉफ्टवेयर कंपनी के ऑफिस में आग, फायर ब्रिगेड मौके पर हैदराबाद के माधापुर में एक बिल्डिंग की पांचवी मंजिल पर सॉफ्टवेयर कंपनी के ऑफिस में आग लग गई। घटना शनिवार सुबह 6 बजे की है। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची। सॉफ्टवेयर कंपनी के कर्मचारियों ने बिल्डिंग खाली कर दी है। पुलिस ने कहा कि आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। मध्य प्रदेश के देवास में आग, 2 बच्चों समेत 4 लोगों की मौत मध्य प्रदेश के देवास में गुरुवार देर रात एक घर में आग लग गई। इसमें पति पत्नी और 2 बच्चों की झुलसकर मौत हो गई। आग बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर लगी। आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने बताया कि आग की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां देर रात को ही मौके पर पहुंच गई थीं। पूरी खबर पढ़ें… नेपाल में भूकंप का झटके, रिक्टर स्केल पर 4.8 रही तीव्रता नेपाल में शनिवार सुबह 4 बजे भूकंप आया। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की 4.8 तीव्रता रही। हालांकि, भूकंप से अभी तक किसी भी तरह की जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। एक साल पहले 2023 में आए नेपाल में भूकंप में 70 लोग मारे गए थे। मुंबई एयरपोर्ट पर 11 किलो गांजा बरामद, कीमत ₹11 करोड़ मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने शुक्रवार को एक पैसेंजर के पास से 11 किलो का गांजा जब्त किया है। इंटरनेशनल मार्केट में इसकी कीमत 11 करोड़ रुपए से ज्यादा की बताई जा रही है। मामले में केस दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। 10 सालों में विदेशियों ने करीब 5 हजार भारतीय बच्चे गोद लिए, अमेरिकी सबसे आगे महिला एवं बाल विकास विभाग राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने लोकसभा में एक सवाल का जवाब देते हुए कहा की पिछले 10 साल में लगभग 5 हजार भारतीय बच्चों को विदेशियों ने गोद लिया है। जिनमें से भी तक किसी भी बच्चे की अभी तक गलत पालन-पोषण और शोषण की शिकायत नहीं आई है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 10 साल में विदेशियों ने 4,963 बच्चों को गोद लिया है। सबसे अधिक 2,031 बच्चे अमेरिका में गोद लिए गए हैं, इसके बाद इटली में 1,029, स्पेन में 517, यूएई में 252 और माल्टा में 215 बच्चे गोद लिए गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *