भीलवाडा-शाहपुरा को दो दिन नही मिलेगा चम्बल का पानी:वाटर पंपिंग रिपेयरिंग और मेंटिनेंस के लिए लिया जाएगा 36 घंटे शट डाउन

चम्बल भीलवाड़ा पेयजल परियोजना के अन्तर्गत भीलवाड़ा एवं शाहपुरा जिले में पेयजल की आपूर्ति की जाती है। वाटर पंपिंग रिपेयरिंग के चलते आज और कल दो दिन चंबल का पानी दोनों जिले के लोगों को नहीं मिलेगा। अधिशाषी अभियन्ता जन स्वा.अभि. विभाग परियोजना खण्ड़-प्रथम भीलवाड़ा अवजीत सिंह ने बताया कि चम्बल भीलवाडा पेयजल परियोजना के अन्तर्गत फेज 1, पेकैज I एवं II के तहत रॉ एवं क्लियर वॉटर पम्पिग एवं ट्रांसमिशन सिस्टम तथा आरोली डब्ल्यूटीपी के वार्षिक संधारण एवं जनरल रिपेयर कार्य के लिए आज 26 दिसंबर सुबह 7 बजे से 36 घंटे का शटडाउन रहेगा। जिसके कारण भीलवाडा शहर सहित समस्त भीलवाडा एवं शाहपुरा जिले में आज शाम से 28 दिसंबर सुबह तक चंबल से होने वाली पेयजल आपूर्ति नहीं हो सकेगी। उन्होंने भीलवाडा शहर सहित भीलवाडा एवं शाहपुरा जिलेवासियो से अनुरोध किया है कि शटडाउन से पहले पीने के पानी का प्रॉपर स्टॉक करें और पानी को वेस्ट ना करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *