बूंदी. राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड का राज्य स्तरीय 64वां रोवर मूट और 50वीं रेंजर मीट 26 से 30 दिसंबर तक स्काउट गाइड प्रशिक्षण केन्द्र, पुष्कर घाटी-अजमेर में रखी गई है। प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए हाड़ौती के राजकीय कॉलेजों से रोवर क्रू रवाना हो गए हैं। रोवर मूट रेंजर मीट में शिविर कला, प्रदर्शनी, सामूहिक गतिविधियां, हाइक, साहसिक गतिविधियां, जन जागरूकता कार्यक्रम और एडंवेचर बेस गतिविधियां कराई जाएगी। इसके अलावा आपदा प्रबंधन प्रदर्शन, सामान्य ज्ञान, फैशन शो, लोकनृत्य, लोकगीत, टेलेन्ट शो, दक्षता बैज सरीखी प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। साथ ही, बौद्धिक कौशल परखने वाली विभिन्न गतिविधियों को कराया जाएगा।


