अरियाली स्कूल भवन निर्माण स्वीकृति और रोडवेज बस संचालन सरीखी मांगें रखी

भास्कर न्यूज | करवर स्थानीय पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने ऊर्जा व प्रभारी मंत्री हीरालाल नागर से मुलाकात कर पंचायत की समस्याएं बताकर जल्द समाधान करने की मांग रखी। मंगलवार को भास्कर के अंक में सर्दी, गर्मी व बरसात में टिनशेड के नीचे पढ़ते हैं छात्र-छात्राएं शीर्षक से खबर प्रकाशित होने के बाद सरपंच प्रतिनिधि नीरज नागर व स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने अरियाली मिडिल स्कूल के लिए भवन निर्माण की मांग रखी। उन्होंने बताया कि अरियाली मिडिल स्कूल में विद्यालय के नाम जमीन नहीं होने से सरकारी राशि स्वीकृत होने में अड़चन आ रही है। पंचायत ने स्कूल भवन व खेल मैदान के लिए 5 बीघा जमीन का आवंटन कराकर चालू साल में सीमाज्ञान कराया है, लेकिन स्कूल बिल्डिंग निर्माण के लिए राशि स्वीकृत नहीं होने से समस्या आ रही है। इस पर प्रभारी मंत्री ने समस्या को गंभीरता से लिया और संबंधित विभाग को भवन निर्माण स्वीकृति के लिए निर्देशित किया। साथ ही जनप्रतिनिधियों ने करवर सीनियर सैकंडरी स्कूल में चार कक्षाकक्ष, बरामदा निर्माण कराने, सवाईमाधोपुर वाया तलवास बस का संचालन करने, कोटा, बारां व टोंक डिपो से समिधि, जरखोदा, करवर होकर रोडवेज बस चलाने, अस्पताल में सोनोलॉजिस्ट नियुक्त कर विधायक निधि से 10 माह से अनुपयोगी पड़ी डिजिटल सोनोग्राफी मशीन, थायराइड मशीन आरंभ कराने, सीएचसी के लिए बजट जारी कर भवन बनाने सरीखी मांगें रखी। इस पर प्रभारी मंत्री ने जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *