सीनियर एडवोकेट के लिए आवेदन:हाई कोर्ट जज के लिए कई नाम भी

हाई कोर्ट प्रशासन द्वारा हाल ही में 27 वकीलों को सीनियर एडवोकेट नियुक्त किया गया था। अब फिर से इंदौर सहित भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर के वकीलों ने सीनियर बनने के लिए आवेदन करना शुरू कर दिए हैं। वहीं हाई कोर्ट जजेस के लिए वकीलों के नामों की चर्चा शुरू हो गई है। हाई कोर्ट कॉलेजियम के द्वारा इन नामों को सुप्रीम कोर्ट के समक्ष भेजा जा सकता है। इंदौर से अधिवक्ता आनंद सिंह भेरावत, केपी गणगोरे, हिमांशु जोशी और विवेक शरण के नाम पर हाई कोर्ट कॉलेजियम विचार कर सकता है। कॉलेजियम के द्वारा सुप्रीम कोर्ट को यह नाम भेजे जाएंगे। सुप्रीम कोर्ट के द्वारा इन नामों पर विचार करने के बाद केंद्र सरकार को भेजे जाएंगे। जिन वकीलों के नाम पर चर्चा की जानी होती है उनकी खुफिया रिपोर्ट सहित तमाम जानकारी भी निकलवाई जाती है। इसके अलावा सीनियर एडवोकेट के लिए भी कुछ वकीलों के आवेदन किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *