पश्चिमी विक्षोभ के कारण अभी बादल छाए हुए हैं। बारिश जैसा माहौल बना हुआ है। बुधवार तड़के शहर में कई स्थानों पर बूंदाबांदी भी हुई। सुबह लोग नींद से जागे तो कारों से शीशे, घर में लगे टीन शेड पर बूंदों के निशान दिखे। अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 3 डिग्री कम रहा। वहीं मंगलवार रात का तापमान 15.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 5 डिग्री तक अधिक रहा है। आगे क्या? आज छंटेंगे बादल, साल का आखिरी दिन साफ रहेगा गुरुवार से बादलों का असर कम होने लगेगा। शनिवार से मौसम साफ होने की शुरुआत हो जाएगी। साल के आखिरी दिन मौसम ना केवल सुबह से लेकर शाम तक साफ रहेगा, बल्कि रात को ठंड भी तेज महसूस होगी। 31 दिसंबर रात तक तापमान घटकर 10-11 डिग्री तक आ जाएगा।


