झारखंड में नए साल में लगेगी ठंड; बादल भी बरसेंगे:29 को पूरे झारखंड में बारिश की संभावना, फिर गिरेगा न्यूनतम तापमान

झारखंड में साल के आखिरी दिन बादल-बारिश के साथ बीतने की संभावना दिखाई दे रही है। वहीं नए साल का स्वागत भी कड़ाके की ठंड के साथ होने वाली है। ऐसा इसलिए होने वाला है क्योंकि पाकिस्तान के रास्ते आ रहा एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस राज्य के मौसम का मिजाज बिगाड़ने वाला है। इस वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का झारखंड में असर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने बताया है कि इसकी वजह से लगभग आधे झारखंड में बारिश होगी। 28 व 29 दिसंबर को बादल छाने से न्यूनतम तापमान एक से दो डिग्री बढ़ेगा। वहीं इस दिन राज्य के 14 जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। 31 दिसंबर तक सुबह में छाया रहेगा कोहरा राज्य में 28 दिसंबर से आंशिक बादल छाने लगेंगे। 26 से 28 दिसंबर तक रांची का अधिकतम तापमान 26 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान में 29 दिसंबर से गिरावट आएगी। 28 व 29 दिसंबर को बादल छाने से न्यूनतम तापमान एक से दो डिग्री बढ़ेगा। राज्य के पश्चिमी व निकटवर्ती उत्तरी भाग पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार व लोहरदगा जिले में कहीं-कहीं पर हल्की बारिश हो सकती है। राज्य में आंशिक बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने की संभावना है। राज्य भर में 26, 27, 30 व 31 दिसंबर को सुबह में कोहरा व धुंध छाया रहेगा, हालांकि आसमान पूरी तरह से साफ रहेगा। देवघर में न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री पहुंचा बुधवार को रांची का अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री रहा। सबसे अधिक तापमान 27.9 डिग्री सरायकेला का रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री देवघर जिला का रिकार्ड किया गया। पांच दिन ऐसा रहने वाला है मौसम 26 दिसंबर : सुबह में हल्के से मध्यम कोहरे और धुंध के बाद दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ हो जाएगा।
27 दिसंबर : सुबह में हल्के कोहरे के साथ दिन की शुरुआत होगी। दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ हो जाएगा।
28 दिसंबर : गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। 29 दिसंबर : राज्य के गुमला, खूंटी, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। 30 -31 दिसंबर : सुबह में कोहरा और धुंध के साथ शुरुआत, बाद में आसमान साफ ​​हो जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *