नए साल से पहले बारिश-ओले का अलर्ट:रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, बस्तर, सरगुजा संभाग के जिले भीगेंगे; फिर लौटेगी कड़ाके की ठंड

छत्तीसगढ़ में नए साल से पहले कई जिलों में 27 और 28 दिसंबर को ओला और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। रायपुर, बिलासपुर, सरगुजा, दुर्ग और बस्तर संभाग के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। बंगाल में बने सिस्टम के असर के कारण बारिश की स्थिति बन रही है। अगले 4 दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने के आसार नहीं है। 31 दिसंबर से न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर शुरू होगा और फिर कड़ाके की ठंड लौटेगी। बुधवार को प्रदेश में सबसे ठंडा अंबिकापुर रहा यहां रात का तापमान 11 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जगदलपुर में दिन का पारा सामान्य से नीचे बस्तर संभाग के जिलों में बारिश के कारण दिन का पारा सामान्य से कम है। बुधवार को जगदलपुर में अधिकतम तापमान 19.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जो सामान्य से 8.6 डिग्री ज्यादा है। वहीं रात का तापमान 17.5 डिग्री रहा जो नॉर्मल से 7.2 डिग्री अधिक था। रायपुर में ऐसा रहा मौसम रायपुर में नमी के कारण रात का तापमान सामान्य से अधिक है। इस वजह से रात में ठंड से राहत है। बुधवार को दिन में बादल छाए रहने की वजह से दिन का पारा सामान्य से कम रहा। रायपुर में आज अधिकतम और न्यूनतम तापमान 28°C और 17°C के आसपास रहने की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *