अमृतसर में चलती कार में स्टंट, VIDEO:युवक ने पुलिस से मांगी माफी, गाड़ी का चालान हुआ

अमृतसर में एक युवक का सफेद हुंडई कार पर खतरनाक स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में युवक चलती कार में स्टंट करता दिखाई दिया, जिससे न सिर्फ उसकी अपनी सुरक्षा खतरे में थी, बल्कि दूसरे लोगों की जान-माल को भी जोखिम था। घटना रणजीत एवेन्यू इलाके की है। एसीपी ट्रैफिक पवन कुमार पराशर के संज्ञान में आने पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। सब-इंस्पेक्टर मंगल सिंह, जो ट्रैफिक जोन नंबर 6 के इंचार्ज हैं, ने एएसआई मंगल सिंह और हेड कॉन्स्टेबल जतिंदर सिंह के साथ मिलकर कार का नंबर ट्रेस किया। टीम ने स्टंट करने वाले युवक का पता लगाकर उसका चालान काटा। युवक ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है। उसने भविष्य में ऐसी हरकत न करने का वादा किया है। कमिश्नरेट पुलिस और यातायात स्टाफ ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *