जलालाबाद में ASI रिश्वत लेते गिरफ्तार:हाईकोर्ट में जवाब देने की एवज में कैश मांगा, नशा तस्करी केस में फंसाने का आरोप

फाजिल्का में आज एएसआई को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते विजिलेंस रंगे हाथ गिरफ्तार किया है I एएसआई जलालाबाद के थाना आमिर खास में तैनात है I शिकायतकर्ता द्वारा विजिलेंस को की गई शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई I मामले का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है I शिकायतकर्ता सुरिंदर कुमार के मुताबिक, पुलिस ने एक मुकदमे में उसे नाजायज तौर पर नामजद कर दिया l डेढ़ महीने बाद उन्हें पता लगा कि उनका नाम थाना अमीरखास में एक मुकदमे में दर्ज कर दिया गया है l जिसके बाद उनके द्वारा अधिकारियों से संपर्क कर मामले में इंक्वायरी की मांग की गई l तर्क दिया गया कि जिस नशा तस्कर के साथ उसका नाम जोड़ा गया है l उसके साथ उनका कोई लिंक नहीं है l मामले में कई पुलिस अधिकारियों पर पैसे के लेनदेन के आरोप लगाए l उन्होंने कहा कि उनके द्वारा पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट में याचिका दायर कर दी गई, जिसमें पुलिस द्वारा इस मामले में जवाब दिया जाना था l जवाब देने की एवज में थाना अमीरखास के ASI रवि पाल द्वारा उनसे पैसे की मांग की गई l उन्होंने आरोप लगाया कि उनसे 10 हजार की मांग की गई, जिसमें दो हजार रुपया दिया जा चुका था और आज बाकी बकाया 8 हजार रुपए की रिश्वत दी जा रही थी कि विजिलेंस ने मौके पर रेड कर उसे रंगे हाथों पकड़ लिया l मौके का सीसीटीवी वीडियो वायरल हो रही है l उन्होंने इस मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग की है l

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *