खैरागढ़ में महिला की हत्या, गर्दन पर चोट के निशान:स्कूल से लौटे बच्चों को बंद मिला घर का दरवाजा, अंदर मिली मां की लाश

खैरागढ़-गंडई-छुईखदान जिले में एक महिला की हत्या हुई है। ग्राम खैरबना में 26 जून की शाम स्कूल से लौटे बच्चों ने जब घर का दरवाजा खटखटाया तो कोई जवाब नहीं मिला। बच्चों ने पड़ोसियों को बुलाया। दरवाजा खोलने पर मोहिनी की लाश खून से लथपथ मिली। मामला खैरागढ़ थाना क्षेत्र का है। पुलिस जांच में सामने आया कि महिला के गर्दन और सिर पर किसी भारी वस्तु से वार किया गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मोहिनी के पति कीर्तन साहू की मौत 2 साल पहले हो चुकी थी। वह हाल ही में अपने मायके पद्मावतीपुर से खैरबना लौटी थी। मामले की जांच में जुटी पुलिस मृतका मोहिनी साहू (30) दो बच्चों की मां थी। घटना की सूचना मिलते ही एएसपी नितेश गौतम और थाना प्रभारी अनिल शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं। इससे लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। पुलिस हत्या के कारणों और आरोपियों की पहचान के लिए हर दिशा में जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *