अबूझमाड़ में मुठभेड़…:6 लाख की इनामी 2 महिला नक्सली ढेर

नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ में गुरुवार को हुई मुठभेड़ में जवानों ने 6 लाख रुपए की इनामी दो महिला नक्सलियों को ढेर कर दिया है। मारी गई नक्सलियों में एक 5 लाख की इनामी कुतुल एरिया कमेटी की एसीएम सीमा है और दूसरी 1 लाख की इनामी कुतुल एलओएस सदस्य लिंगे उर्फ रंजू है। मौके से जवानों ने 1 इंसास राइफल, 8 राउंड, 1 मैग्जीन, 1 कंट्रीमेड 315 बोर राइफल, 2 राउंड, एक 303 राइफल के 15 राउंड समेत अन्य सामान भी बरामद किया। जानकारी के मुताबिक, पुलिस को माड़ डिवीजन के बड़े कैडर के नक्सलियों की मौजूदगी के इनपुट मिले थे। इसी इनपुट पर नारायणपुर व कोंडागांव डीआरजी, एसटीएफ और आईटीबीपी की 41वीं व 45वीं बटालियन की संयुक्त पार्टी को बुधवार को कुतुल इलाके में रवाना किया गया। बुधवार देर शाम से मुठभेड़ शुरू हो गई। ऐसे में रुक-रुककर दोनों तरफ से गोलीबारी जारी रही। इसी बीच गुरुवार सुबह जवानों ने 2 महिला नक्सलियों को ढेर कर दिया। नारायणपुर पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने बताया कि माड़ बचाओ अभियान के तहत ऑपरेशन चलाकर दो महिला नक्सलियों को ढेर किया गया है। दोनों के शव बरामद कर लिए गए हैं। बता दें कि 31 मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद खत्म करने की बात अमित शाह ने रायपुर में बीते साल मीटिंग में कही थी। इस टारगेट को पूरा होने में करीब 1 साल से कम का समय बच हुआ है। साय सरकार बनने के बाद 350 से ज्यादा नक्सलियों का एनकाउंटर हुआ। इसलिए नक्सलवाद के खात्मे के लिए शाह का यह दौरा अहम माना जा रहा है। छह दिन पहले कांकेर जिले में 8 लाख की इनामी महिला नक्सली ढेर: कांकेर जिले में 20 जून को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे से पहले जवानों ने मुठभेड़ में 8 लाख की इनामी महिला नक्सली ढेर किया था। जवानों ने मौके से महिला नक्सली का शव और राइफल समेत कई हथियार बरामद किया है। मामला छोटेबेटिया थाना क्षेत्र के आमाटोला इलाके का है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *